Allक्रिकेट

WPL: जेमिमा ने कप्तानी पारी खेलकर जिंदा रखी दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें

मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर दर्ज की दूसरी जीत।

Delhi register second win: डब्ल्यूपीएल में तीन बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस बार प्लेऑफ की राह भी मुश्किल लग रही है, लेकिन मंगलवार को कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई और टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जगाए रखा।

वडोदरा में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 154 रन बनाए। उसके लिए नेट स्किवेर ब्रंट के अर्धशतक लगाया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मरिजाने काप ने सटीक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में आठ रन देकर मैथ्यूज का विकेट लिया। अब रन बनाने की जिम्मेदारी स्किवेर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर आ गई थी । हरमनप्रीत ने 33 गेंद में 41 रन बनाए। वहीं स्किवेर ब्रंट 45 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रही । यह इस सत्र में उनका तीसरा अर्धशतक है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। ली ने 28 गेंद में 46 रनों की पारी खेली, लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुईं। मुंबई की विकेटकीपर ने उनके लिए स्टंप्स की अपील की, लेकिन रिप्ले में दिख रहा था कि बेल गिरने से पहले उनका बल्ला क्रीज के अंदर पहुंच गया था, लेकिन थर्ड अंपायर अजितेश अर्गल ने उन्हें आउट दिया।

दिल्ली के लिए जेमिमा ने 37 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को अहम जीत दिलाई। दिल्ली की 5 मैचों में ये दूसरी जीत है और आरसीबी को छोड़ कर बाकी 4 टीमें के नाम 2 जीत हैं।

Related Articles

Back to top button