Allडब्ल्यूडब्ल्यूई/यूएफसी

Cena break Silence: अंतिम मैच में गुंथर से मिली हार पर बोले जॉन सीना, ये मेरे करियर का परफेक्ट अंत था

डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर जॉन सीना को अपने अंतिम मैच में पिछले महीने गुंथर के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन उनके आखिरी मुकाबले को लेकर बहस अब भी जारी है। कई फैंस इस बात से नाराज हैं कि ‘सीनेशन’ के लीडर को अपने अंतिम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

वॉशिंगटन डीसी में हुए सैटरडे नाइट मैन इवेंट में सीना को ‘द रिंग जनरल’ गुंथर के हाथों शिकस्त मिली। सीना ने पूरे दमखम के साथ मुकाबला लड़ा और आखिरी पल तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई के भविष्य के बड़े सितारों में से एक के आगे घुटने टेकने पड़े। यह सीना की लगातार दूसरी हार थी, क्योंकि इससे पहले सरवाइवर सीरीज में उन्हें डोमिनिक मिस्टीरियो ने हराया था।

जॉन सीना पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह अब रिंग में वापसी नहीं करेंगे। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ एक नया पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसके तहत वह कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा रेसलमेनिया 42 के बाद होने वाले मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में उनकी मौजूदगी तय है।

हाल ही में न्यू ऑरलियन्स में आयोजित FAN EXPO के दौरान सीना ने अपने अंतिम मुकाबले की हार पर पहली बार खुलकर बात की। सीना ने कहा, गुंथर के खिलाफ अपना आखिरी मैच हारना… आपकी राय होना बिल्कुल सही है। मैंने एक ऐसी कहानी पेश की, जो मुझे लगा कि आप सबको पसंद आएगी। कुछ लोगों को मेरा आखिरी मैच बेकार लगा, कुछ को खास। यही तो मेरी पूरी करियर स्टोरी रही है। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक परफेक्ट एंडिंग थी।

Related Articles

Back to top button