Allक्रिकेट
Trending

Vijay Hazare Trophy: सिक्किम के खिलाफ शुभमन गिल पंजाब की टीम से बाहर

Gill not included in Punjab team:विजय हजारे ट्रॉफी में शनिवार को जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें थीं वो थे भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल। जयपुर के जयपुरिया कॉलेज ग्राउंड पर पंजाब और सिक्किम के बीच मुकाबले में पंजाब की प्लेइंग एलेवन में गिल को ही जगह नहीं दी गई।

इस मैच को बीसीसीआई ने बिना दर्शकों के कराने का फैसला किया था। ये गिल के खेलने के चलते ऐसा किया गया था और पब्लिक के ग्राउंड पर जाने पर रोक लगाई गई थी।

इससे पहले भी गिल विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में नहीं खेले थे।पंजाब के मैच अनंतम मैदान में कराए गए थे। इन मैचों में अभिषेक शर्मा खेले थे। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों व पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण इस मैच में दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है। शुभमन गिल लंदन से शुक्रवार रात को जयपुर पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button