Allक्रिकेट

WPL: लिजेल और वोलवार्ट की पारियां गई बेकार, जीत के करीब पहुंचकर भी हार गई दिल्ली

Gujarat gaints Beats Delhi capitals by 4 runs: मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच हुए मैच में रनों की वर्षा हुई। मैच में कुल 414 रन बने और रिकॉर्ड 20 सिक्सर लगे। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन को स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम छह विकेट पर 205 रन बना सकी। दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार और गुजरात की लगातार दूसरी जीत रही।

काम नहीं आई लिजेल और वोलवार्ट की पारी : पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली (86) और लोरा वोलवार्ट (77) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए, लेकिन यह भी टीम के काम नहीं आए। अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए केवल सात रन चाहिए थे, लेकिन गुजरात की सोफी डिवाइन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कप्तान जेमिमा रौड्रिग्ज और वोलवार्ट को आउट कर मैच गुजरात के पक्ष में कर दिया।

इससे पहले गुजरात के लिए सोफी डिवाइन ने 95 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान एश्ले गार्डनर ने 49 रनों की पारी खेली थी।

नंदिनी ने ली हैटट्रिक : गुजरात की पारी के 20वें ओवर में दिल्ली की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने अंतिम तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर इतिहास रच डाला। नंदिनी डब्ल्यूपीएल में हैटट्रिक लेने वाली दीप्ति शर्मा के बाद दूसरी गेंदबाज बनीं। उन्होंने 20वें ओवर में चार विकेट समेत कुल पांच विकेट चटकाए। अपने चार ओवर में 33 रन दिए। वह डब्ल्यूपीएल में हैटट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज हैं। उनसे पहले इसी वोंग और ग्रेस हैरिस भी यह कारनामा कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button