Allअन्य खेल

रिटायरमेंट से लौट कर रिंग में फिर मुक्के बरसाने को तैयार ये दिग्गज, दो बार रहा है वर्ल्ड चैंपियन

Fury to return to boxing Ring :पूर्व हैवीवेट विश्व चैंपियन टायसन फ्यूरी ने 2026 में बॉक्सिंग रिंग में वापसी का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फ्यूरी ने पुष्टि की कि वह संन्यास से बाहर आ रहे हैं, जिससे लंबे समय से उनके और एंथनी जोशुआ के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। फ्यूरी की थाइलैंड में ट्रेनिंग करते हुए तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

फ्यूरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 2026 वही साल है। रिटर्न ऑफ द मैक। कुछ समय दूर रहा, लेकिन अब वापस हूं। 37 साल का हूं और अभी भी मुक्के मार रहा हूं। पुरुषों के चेहरे पर मुक्का मारने और इसके पैसे पाने से बेहतर कुछ नहीं।

फ्यूरी ने दिसंबर 2024 में यूक्रेनी स्टार ओलेक्जेंडर उसिक से दूसरी हार के बाद संन्यास लिया था। उसिक के खिलाफ दो मुकाबलों से पहले फ्यूरी 35 फाइट में अपराजित थे। फ्यूरी दो बार के विश्व चैंपियन रहे हैं। 2015 में उन्होंने व्लादिमीर क्लिट्स्को को अंकों से हराकर सुपर WBA, IBF और WBO खिताब जीते थे।फ्यूरी ने संभावित प्रतिद्वंद्वियों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी घोषणा ऐसे वक्त आई है जब 2026 में जोशुआ से भिड़ंत की चर्चा जोरों पर है।

जोशुआ ने हाल ही में मशहूर यूट्यूबर जैक पॉल को नॉकआउट किया था, हालांकि नाइजीरिया में हुए एक घातक कार हादसे के बाद उनके जल्द ही रिंग में उतरने को लेकर अनिश्चतता है। इसके अलावा, फ्यूरी के लिए उसिक के साथ तीसरी निर्णायक फाइट या WBO चैंपियन फैबियो वॉर्डली से भिड़ंत की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। कुल मिलाकर, फ्यूरी की वापसी ने 2026 के बॉक्सिंग कैलेंडर को और रोमांचक बना दिया है।

Related Articles

Back to top button