Allक्रिकेट
Trending

T-20 World Cup: 2024 में रोहित की टीम ने किया था वो, जो आज तक कोई टीम नहीं कर पाई

अजेय रहते हुए टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली इकलौती टीम है भारत

2024 टी-20 वर्ल्ड कप ऐसा टूर्नामेंट है जो न केवल रोहित शर्मा बल्कि भारत के लिए भी ऐतिहासिक रहा है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने वो कर दिखाया था, जो आज तक कोई टीम नहीं कर सकी है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने एक भी मैच हारे बिना ट्रॉफी जीती थी और वह अजेय रहते हुए यह कारनामा करने वाली दुनिया की इकलौती टीम है।

2007 में साउथ अफ्रीका में जब पहली बार ये टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया था तो महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारत चैंपियन बना था, तब भी उसे सुपर-8 राउंड में न्यूजीलैंड से हार मिली थी। तब भारतीय टीम केवल एक मैच हारी थी और ट्राफी जीती थी, उस टीम में रोहित शर्मा भी शामिल थे। 2024 में जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 विश्व कप खेलने उतरी तो उसका विजयी रथ फाइनल में जीत के साथ ही रुका। ग्रुप राउंड में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। उसके बाद पाकिस्तान को 6 रन से हराया और फिर अमेरिका को सात विकेट से रौंदा। कनाडा के खिलाफ उसका अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। सुपर -8 में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन, बांग्लादेश को 50 रन और ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर अपनी क्लीनशीट जारी रखी।

सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ और उसने 68 रन से जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। फाइल में साउथ अफ्रीका को भारत ने 7 रन से हराकर दूसरी बार ये ट्रॉफी जीती और वेस्टइंडीज व इंग्लैंड के बाद ऐसा करने वाली तीसरी टीम बन गई।

अब घर पर जीतने की चुनौती : भारत के सामने अब घर पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की चुनौती है। अगर इतिहास के पन्नों को पलटे तो आज तक कोई भी टीम अपने घर पर ये ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। अब भारत के सामने इस इतिहास को बदलने का मौका है।

Related Articles

Back to top button