Allअन्य खेल

World Blitz Chess: एरिगैसी ने चैंपियन कार्लसन को हराकर किया उलटफेर, हम्पी ने किया निराश

World Blitz Chess:भारत के शीर्ष ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने शानदार एंडगेम तकनीक और तेज गणना का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन और दिग्गज उज़्बेक खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर कर दिया।

11 राउंड के बाद एरिगैसी नौ अंकों के साथ फ्रांस के मैक्सिम वाशिए-लाग्रेव के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।पहले दिन कुल 13 राउंड खेले जाने हैं और सोमवार को दो राउंड अभी शेष थे, ऐसे में तालिका में और बदलाव की पूरी संभावना बनी हुई है। विश्व नंबर एक कार्लसन, जो रविवार को रैपिड खिताब जीतने के बाद अब नौवां विश्व ब्लिट्ज खिताब हासिल करने की कोशिश में हैं, इन झटकों के बावजूद अपनी ‘कभी हार न मानने’ वाली शैली के कारण खिताबी दौड़ में बने हुए हैं।एरिगैसी और वाशिए-लाग्रेव के ठीक पीछे रूस के डैनियल दुबोव, अमेरिका के फाबियानो कारुआना और चीन के यू यांगयी 8.5 अंकों के साथ मौजूद हैं।

आठ अंकों पर आठ खिलाड़ी संयुक्त छठे स्थान पर हैं, जिनमें कार्लसन, खिताब के प्रबल दावेदार अलीरेजा फिरोजा और भारत के सुनीलदत्त नारायणन शामिल हैं।भारत के आर प्रज्ञानानंदा और मौजूदा क्लासिकल विश्व चैंपियन डी गुकेश 7.5 अंकों के साथ 21 खिलाड़ियों के समूह में संयुक्त 14वें स्थान पर हैं।

22 वर्षीय एरिगैसी, जिन्होंने रविवार को रैपिड में कांस्य पदक जीता था, ने अब तक आठ जीत, दो ड्रॉ और एक हार दर्ज की है। सबसे अहम जीत नौवें राउंड में कार्लसन के खिलाफ आई, जहां उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए नॉर्वेजियन स्टार को चौंका दिया। इसके बाद 10वें राउंड में अब्दुसत्तोरोव को हराकर वह शीर्ष पर आधे अंक की बढ़त बनाने में सफल रहे। हालांकि 11वें राउंड में कारुआना के खिलाफ ड्रॉ खेलने के कारण उन्हें अंक बांटने पड़े।मंगलवार को राउंड 14 से 19 तक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद शीर्ष चार खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे और फिर फाइनल खेला जाएगा।

महिला ब्लिट्ज में हम्पी को झटकामहिला वर्ग में दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी रविवार के रैपिड कांस्य के बाद ब्लिट्ज में उसी लय को बरकरार नहीं रख सकीं। 10 राउंड के बाद वह पांच अंकों के साथ चीन की तान झोंगयी के साथ संयुक्त 61वें स्थान पर हैं। हम्पी को दिन में पांच हार का सामना करना पड़ा।इस साल की महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख छह अंकों के साथ संयुक्त 30वें स्थान पर रहीं, जबकि डी हरिका और आर वैशाली 5.5 अंकों पर हैं।

नीदरलैंड की इंटरनेशनल मास्टर एलिन रोबर्स 8.5 अंकों के साथ एकमात्र बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि रैपिड चैंपियन अलेक्ज़ेंड्रा गोर्याचकिना आठ अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। महिला वर्ग में भी मंगलवार को पांच और राउंड खेले जाएंगे, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल

Related Articles

Back to top button