Allक्रिकेट
Trending

IND vs NZ: 54वें शतक से चूके विराट, भारत ने चार विकेट से जीता पहला वनडे

India vs Newzealand first ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (93) अपने 54वें शतक से केवल सात रन दूर रह गए, लेकिन भारतीय टीम ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। विराट ने 91 गेंद में आठ चौके और एक छक्का जड़ा। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली। 301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम विराट को आउट होने के बाद लड़खड़ा गई, लेकिन हर्षित राणा ने ताबड़तोड़ 29 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखा। 49वें ओवर की अंतिम गेंद पर केएल राहुल ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। हर्षित ने बल्ले के अलावा गेंद से भी कमाल दिखाया और दो विकेट झटके।

इससे पहले रिल मिशेल के तेजतर्रार अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के विरुद्ध पहले वनडे मुकाबले में आठ विकेट 300 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। जब कीवी टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा रहा था, तब मिशेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। मिशेल ने 71 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने न्यूजीलैंड को वह गति दी, जिसकी उसे मिडिल आर्डर के पतन के बाद सख्त आवश्यकता थी।न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही।

सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने भारतीय गेंदबाजों के विरुद्ध संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। दोनों ने पहले 21 ओवरों तक भारत को कोई सफलता नहीं लेने दी। कान्वे ने ने 67 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था।

वहीं, निकोल्स ने 69 गेंदों में 62 रन की पारी खेली और आठ चौकों के जरिए स्कोरबोर्ड को गति दी। दोनों बल्लेबाजों ने स्वीप और रिवर्स स्वीप शाट्स का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए भारतीय स्पिनरों पर दबाव बनाया।

Related Articles

Back to top button