Allक्रिकेट
Trending

T-20 World Cup: आज तक अपने घर पर कोई टीम नहीं जीत पाई है खिताब, क्या भारत बदलेगा इतिहास…

Can team India will creat History: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं। 2024 में ट्राफी जीतने वाली टीम इंडिया भी इस बार खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। अगर टीम के खिलाड़ियों की फॉर्म और प्रदर्शन भी देखें तो इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन एक बात जो भारतीय फैंस को परेशान कर सकती है, वो है टूर्नामेंट का इतिहास। आज तक कोई भी टीम अपने घर पर टी-20 विश्व कप नहीं जीत पाई है और साथ ही कोई भी टीम लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जी सकी है। ऐसे में सूर्युकमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास इतिहास बदलने और रचने की बड़ी चुनौती है।

अगर बात करें टूर्नामेंट के इतिहास की तो सबसे पहले 2007 में टी-20 विश्व कप खेला गया था दक्षिण अफ्रीका की धरती पर और तब महेंद्र सिंह धौनी की टीम ने पहला टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर ट्राफी जीती थी। इसके बाद टूर्नामेंट यूरोप में इंग्लैंड में खेला गया और चैंपियन बना पाकिस्तान। यानी धौनी की टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई। 2010 में टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज ने की और विजेता बनी इंग्लैंड की टीम। एक साल बाद श्रीलंका ने टी-20 विश्व कप की मेजबानी की और चैंपियन बनी वेस्टइंडीज की टीम। दो साल बाद 2014 टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला गया और चैंपियन बनीं श्रीलंकाई टीम।

वेस्टइंडीज ने दूसरी बार जीता खिताब : 2016 में भारत ने पहली बार टी-20 विश्व कप की मेजबानी की और टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई। कोलकाता में खेले गए फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती और वह ऐसा करने वाली पहली टीम बनीं। कोरोना के कारण टूर्नामेंट पांच साल बाद खेला गया और भारत की मेजबानी में सभी मैच यूएई में कराए गए। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। इसके बाद 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्व कप की मेजबानी की और चैंपियन बनी इंग्लैंड की टीम। वेस्टइंडीज के बाद वह दो ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बनीं। 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी भारतीय टीम ने इतिहास रचा और 23 साल बाद दूसरी बार ये प्रतिष्ठित ट्राफी जीती।

इस बार सूर्युकमार यादव के पास इस ट्राफी को लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार जीतने का बड़ा मौका है। उम्मीद है कि इस बार भी टीम इंडिया 140 करोड़ भारतीयों को गौरवान्वित करने का मौका जरूर देगी।


वर्षविजेता टीमउपविजेता टीम
2007भारतपाकिस्तान
2009पाकिस्तानश्रीलंका
2010इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया
2012वेस्टइंडीजश्रीलंका
2014श्रीलंकाभारत
2016वेस्टइंडीजइंग्लैंड
2021ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड
2022इंग्लैंडपाकिस्तान
2024भारतदक्षिण अफ्रीका
2026

Related Articles

Back to top button