Allक्रिकेट

T-20 World Cup 2026: जोफ्रा आर्चर टी-20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम में शामिल

Arhcer include in England T-20 World Cup Team: इंग्लैंड ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी संभावित टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी सबसे बड़ा आकर्षण रही। यह वैश्विक टूर्नामेंट फरवरी-मार्च 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। इसके साथ ही इंग्लैंड ने अगले महीने होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए अपनी टी20 और वनडे टीमों की भी घोषणा की।

हालांकि आर्चर को विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे। बाएं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह अभी इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्हें यह चोट इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान लगी थी।

इस घोषणा में एक और अहम नाम जोश टंग का है, जिन्हें पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। टंग को न सिर्फ श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया है, बल्कि उन्हें टी20 विश्व कप 2026 की संभावित टीम में भी शामिल किया गया है। यह उनके करियर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं, ब्राइडन कार्स को श्रीलंका दौरे की टी20 टीम में जगह मिली है, लेकिन वह विश्व कप की संभावित सूची का हिस्सा नहीं हैं।

इंग्लैंड की इस घोषणा से साफ है कि टीम प्रबंधन भविष्य को ध्यान में रखते हुए अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाना चाहता है। कप्तान हैरी ब्रूक की अगुआई में यह टीम एशिया की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को तैयार करने पर फोकस करेगी, ताकि विश्व कप में मजबूत चुनौती पेश की जा सके।

इंग्लैंड की टी20 विश्व कप टीम / श्रीलंका दौरे की टी20 टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर (केवल टी20 विश्व कप), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्राइडन कार्स (केवल श्रीलंका दौरा), सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड

Related Articles

Back to top button