Allअन्य खेल

‍Awards: युवा क्रिकेटर वैभव और तैराक दिनिधि को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Vaibhav, dinidhi wiभारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, सात वर्षीय शतरंज खिलाड़ी वका लक्ष्मी प्रग्निका, युवा तैराक दिनिधि देसिंघु सहित कई बच्चों को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। खेल, वीरता, सामाजिक सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि के लिए हर वर्ष ये पुस्कार दिए जाते हैं।

गुरुवार को विजय हजारे ट्राफी में वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार की ओर से 84 गेंद में 190 रन की विस्फोटक पारी खेली थी जिसमें 16 चौके और 15 छक्के जड़े थे। लिस्ट ए क्रिकेट में वै‍भव शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने 14 साल और 272 दिन की उम्र में 36 गेंद में शतक पूरा किया।

सूर्यवंशी इस साल जयपुर में राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल मैच में गुजरात के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन बनाकर पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने 35 गेंद में यह शतक जड़ा था जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज सैकड़ा था।

लक्ष्मी और देसिंघु की बड़ी उपलब्धियां : गुजरात के सूरत की रहने वाली लक्ष्मी प्रग्निका ने सर्बिया में 2025 फिडे विश्व स्कूल्स शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-7 बालिका खिताब जीता था। कर्नाटक की तैराक धिनिधि देसिंघु ने महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था और वह इस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे युवा एथलीट बनी थीं। देसिंघु ने गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में सात स्वर्ण पदक जीते हैं और दोहा में हुई विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button