
विराट कोहली भले ही टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे में ही मैदान पर इंडिया की जर्सी में दिखाई देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस स्टार क्रिकेटर का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे ही एक विराट के एक फैन सुदीप सरकार ने हरे नारियल पर अपने स्टार की हूबहू मूर्ति बनाई है।
एक्स पर विराटगैंग.इन ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुदीप नारियल पर विराट की मूर्ति को आकार देते दिख रहे हैं। आप भी देखें ये वीडियो…
हालांकि कुछ इस वीडियो को फेक भी बता रहे हैं। एक यूजर संदीप पारिख ने लिखा, यह असली नहीं लगता। अगर आप बिना कटे हिस्से का घेरा देखें और उसे कटे हुए हिस्से तक ले जाएं, तो आप पाएंगे कि पूरे नारियल का आकार पूरी तरह से बिगड़ जाता है।






