Allफुटबॉल

Football Buzz: स्पेन फुटबॉल महासंघ का दावा, 2030 फुटबॉल विश्व कप फाइनल मुकाबला स्पेन में खेला जाएगा

तीन महाद्वीप में खेला जाएगा 2030 का फुटबॉल विश्व कप

Fifa World Cup 2030: फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने भले ही अभी तक 2030 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों के स्थलों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन स्पेन फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष राफेल लूजान के बयान ने इस दिशा में बड़ा संकेत दे दिया है। लूज़ान ने दावा किया है कि 2030 फीफा विश्व कप का फाइनल मुकाबला स्पेन में ही खेला जाएगा।

2030 का विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। यह टूर्नामेंट तीन महाद्वीपों में खेला जाएगा। यूरोप और अफ्रीका में मुख्य मेजबानी स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को करेंगे, जबकि विश्व कप के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उरुग्वे, अर्जेंटीना और पैराग्वे में एक-एक मुकाबला आयोजित किया जाएगा। पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था, इसलिए दक्षिण अमेरिका को प्रतीकात्मक मेजबानी सौंपी गई है।

स्पेन फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष राफेल लूज़ान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, स्पेन विश्व कप के केंद्र में रहेगा और फाइनल मुकाबले की मेजबानी करेगा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि फाइनल मैच किस शहर या किस स्टेडियम में आयोजित होगा। माना जा रहा है कि मैड्रिड, बार्सिलोना या सेविला जैसे शहर संभावित दावेदार हो सकते हैं, लेकिन इस पर अंतिम फैसला फीफा को लेना है।

इस बीच, मोरक्को ने भी फाइनल की मेजबानी की इच्छा जताई है। अफ्रीकी देश मोरक्को पहले ही बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टेडियम विकास पर काम कर रहा है और वह इस ऐतिहासिक मुकाबले की मेजबानी का अवसर गंवाना नहीं चाहता।

Related Articles

Back to top button