Allअन्य खेल

National Boxing:पूनम ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर किया उलटफेर, मीनाक्षी-निकहत भी सेमीफाइनल में पहुंचीं

National Boxing championship:ग्रेटर नोएडा में खेली जा रही 9वीं राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पूनम पूनिया ने गुरुवार को 54 किग्रा वर्ग में गत चैंपियन साक्षी चौधरी को हराकर बड़ा उलटफेर किया। रेलवे की 23 वर्षीय मुक्केबाज और अंडर-22 एशियाई चैंपियन पूनम ने आक्रमकता दिखाते हुए साक्षी पर 4-1 के विभाजित फैसले में जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन (51 किग्रा) और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने आराम से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निकहत ने मणिपुर की लांचेनबी चानू को सर्वसम्मत फैसले में हराया जबकि लवलीना ने आंध्र प्रदेश की मौनिका कल्याणम बॉन्थू पर आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत दर्ज की।

मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू गंघास (51 किग्रा) और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार (54 किग्रा) ने भी आराम से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Related Articles

Back to top button