
खेल में कुछ भी संभव है। ऐसा ही नजारा एक फुटबॉल मैच के दौरान दिखा, जब किसी भी खिलाड़ी ने फुटबॉल को टच तक नहीं किया और गोल हो गया। ये वाकया हुआ ब्राजील में फुटबॉल मैच के दौरान, जहां स्पोर्ट्स रेसिफे और ग्रेमियो नोवोरजोंटिनो के बीच क्लब मैच में पहले ही मिनट में स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने फुटबॉल को छुआ भी नहीं और उनकी टीम एक गोल से आगे हो गई।
दरअसल, जैसे ही रेफरी ने मैच शुरू करने की सीटी बचाई, नोवोरजोंटिनो के खिलाड़ी ने उसे डिफेंडर को पास किया। इसके उस डिफेंडर ने एक और पास दिया और फिर दूसरे खिलाड़ी ने गोलकीपर को किक करने के लिए पास दिया, लेकिन नोवोरजोंटिनो का गोलकीपर डी के बाहर खड़ा था और फुटबॉल सीधे नोवोरजोंटिनो के गोलपोस्ट में चली गई। गोलकीपर की इस गलती से स्पोर्ट्स रेसिफे ने बिना गोल को छुए ही 1-0 की बढ़त बना ली।
इस गोल का वीडियो वायरल हो गया। एक्स पर डर्टी फुटबॉलर नामक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया, जिसे 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।





