Allक्रिकेट

T-20 World Cup: न्यूजीलैंड ने घोषित की टीम, इस घातक गेंदबाज को मिली टीम में जगह

New zealand announced team for t-20 world cup: न्यूजीलैंड ने अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए बुधवार को टीम का ऐलान कर दिया। न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज जैकब डफी को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड 81 विकेट लेकर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने के रिचर्ड हैडली (79 विकेट) के 40 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था।

jacob duffy

डफी इस शानदार प्रदर्शन से विश्व टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड की टीम में डफी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया है। डफी के अलावा न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और ऑलराउंडर जिमी नीशम संभालेंगे। वहीं काइल जैमीसन तेज गेंदबाजी रिजर्व के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगे।
 ⁠
न्यूजीलैंड की कप्तानी ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर करेंगे। टीम में स्पिन गेंदबाजी विशेषज्ञ ईश सोढ़ी तथा ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र भी शामिल हैं। सैंटनर और सोढ़ी दोनों ने भारत में 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था। फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, डैरिल मिशेल और टिम सीफर्ट टीम के विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले सीफर्ट ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के समापन के बाद टीम में शामिल होंगे।

न्यूजीलैंड को विश्व कप में अफगानिस्तान, यूएई, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। उसेस पहसे न्यूजीलैंड की टीम भारत के विरुद्ध पांच टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।

टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

Related Articles

Back to top button