Allक्रिकेट

Martyn Out of Coma : होश में आए डेमियन मार्टिन, जल्द ही आईसीयू से किए जाएंगे शिफ्ट

Damien Martyn Out of Coma: क्रिकेट जगत के लिए अच्छी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन अब कोमा से बाहर आ गए हैं और उन्हें जल्द ही आईसीयू से भी शिफ्ट कर दिया जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बताया कि गोल्ड कोस्ट के अस्पताल में भर्ती मार्टिन की हालत में काफी सुधार हुआ है और अब वह कोमा से बाहर आ गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

वहीं फॉक्स स्पोर्ट्स के अनुसार, मार्टिन अपने परिजनों से बात कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को मार्टिन के साथी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा था कि पिछले 48 घंटे में कुछ अविश्वसनीय सा हुआ । अब डेमियन बात कर रहा है और उसकी हालत में सुधार आ रहा है । उसकी पत्नी अमांडा सभी से कहना चाहती है कि उनकी दुआओं का असर हुआ है ।

मार्टिन को पिछले सप्ताह दिमागी बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें कृत्रिम कोमा में रखा गया था।

मार्टिन ने आस्ट्रेलिया के लिये 67 टेस्ट खेले हैं । डार्विन में जन्मे मार्टिन ने 21 वर्ष की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और 2003 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा रहे। 2004 के भारत दौरे पर उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

Related Articles

Back to top button