Allअन्य खेल

Malaysia Open: ‘चीन की दीवार’ नहीं भेद पाईं सिंधू, सेमीफाइनल में थमा सफर

Sindhu Bow out of Malaysia Open: भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का शानदार अभियान शनिवार को मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को चीन की विश्व नंबर दो खिलाड़ी वांग झियी के खिलाफ सीधे गेमों में 6-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का सफर भी खत्म हो गया।

अक्टूबर के बाद पैर की चोट से उबरकर वापसी कर रहीं सिंधू के लिए यह सत्र का पहला टूर्नामेंट था। मुकाबले की शुरुआत में उन्होंने बेहतर रैंकिंग वाली वांग को कड़ी चुनौती दी। दमदार स्मैश और अपनी लंबी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए सिंधू ने पहले गेम में 5-2 की बढ़त बनाई, लेकिन वांग की सटीक नेट प्ले ने जल्द ही स्कोर बराबर कर दिया। सिंधू 9-7 से आगे जरूर निकलीं, मगर ब्रेक तक वांग 11-10 से आगे हो चुकी थीं।

ब्रेक के बाद वांग ने आक्रामक खेल दिखाया और तेज रैलियों से सिंधू को दबाव में ला दिया। उन्होंने 18-14 की बढ़त बनाते हुए पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में सिंधू ने शानदार वापसी की और 11-6 की बढ़त हासिल की। कुछ समय तक उन्होंने नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन इसके बाद उनकी गलतियां बढ़ने लगीं। बैकलाइन पर शटल जाने और नेट में फंसने से स्कोर 13-13 हो गया। वांग ने मौके का पूरा फायदा उठाया और लगातार अंक जुटाकर पांच मैच पॉइंट हासिल किए। अंततः सिंधू का शॉट बाहर जाने के साथ ही वांग फाइनल में पहुंच गईं।

चोट के बाद वापसी के बावजूद सिंधू का प्रदर्शन सराहनीय रहा, लेकिन अहम मौकों पर की गई गलतियां उनकी हार का कारण बनीं।

Related Articles

Back to top button