
Indian Women’s eam win series by 5-0: वनडे विश्व कप में ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने टी20 क्रिकेट में भी अपना दबदबा कायम रखा। भारत ने श्रीलंका को पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में 15 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 5-0 से अपने नाम की।
यह वनडे विश्व कप जीत के बाद भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज थी, जिसे टीम ने पूरी तरह एकतरफा अंदाज में जीता।यह उपलब्धि भारतीय महिला टीम के लिए खास रही, क्योंकि यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की तीसरी 5-0 सीरीज जीत है।
इससे पहले भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके घर में और 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ भी विदेशी धरती पर क्लीन स्वीप किया था। दूसरी ओर, श्रीलंकाई महिला टीम के लिए यह सीरीज निराशाजनक रही।
श्रीलंका ने अब तक केवल चार बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली है और यह पहला मौका है जब उसे 5-0 से हार का सामना करना पड़ा।विश्व कप जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने इस सीरीज में संतुलित प्रदर्शन किया और आने वाले बड़े टूर्नामेंटों के लिए अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दिया।
इस मुकाबले में भारत की जीत की नींव रखी कप्तान हरमनप्रीत (68) ने जिन्होंने टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को 175 रन के स्कोर तक पहुंचाया।इसके बाद गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम को 160 रन पर रोक दिया। भारत ने 6 गेंदबाज उतरे और सभी ने एक 1-1 विकेट लिया।
दीप्ति ने रचा इतिहास: स्टार ऑलराउंडर दीप्ति ने 1 विकेट लेने के साथ ही महिला टी20 में सर्वाधिक 152 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट को पीछे छोड़ दिया।






