John Cena Retires From WWE:आखिरी फाइट में गुंथर से हारे जान सीना, डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग से भावुक विदाई
John Cena Retires From WWE: दुनिया के सबसे लोकप्रिय पेशेवर पहलवानों में शुमार जान सीना ने दो दशक से भी लंबे अपने शानदार रिंग करियर पर विराम लगा दिया। डब्ल्यूडब्ल्यूई सैटरडे नाइट मेन इवेंट में वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन गुंथर के विरुद्ध सबमिशन हार के साथ 17 बार के विश्व चैंपियन सीना ने आधिकारिक रूप से संन्यास ले लिया। मैच के बाद मौजूदा डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन कोडी रोड्स सहित कई सुपरस्टार्स, दिग्गजों और प्रशंसकों ने सीना को भावुक विदाई दी।
डब्ल्यूडब्ल्यूई ने सीना के माता-पिता, द मिज, सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर, ट्रिपल एच, अंडरटेकर और बैकी लिंच के संदेशों वाला विशेष वीडियो भी साझा किया। ड्वेन ‘द राक’ जानसन ने सीना की विनम्रता और चरित्र की सराहना की। मैच में सीना ने अपनी पहचान ‘एटिट्यूड एडजस्टमेंट’ समेत कई दांव आजमाए, लेकिन गुंथर के स्लीपर होल्ड से अंततः हार गए।
मैच के बाद रोड्स और सीएम पंक ने सम्मान स्वरूप अपने खिताबी बेल्ट सीना के कंधों पर रखे। 17 विश्व खिताब, ग्रैंड स्लैम उपलब्धि और कई यादगार मुकाबलों के साथ जान सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास में खुद को अमर कर लिया।






