Allक्रिकेट

T-20 Record:भूटान के स्पिनर ने टी-20 मैच में झटके 8 विकेट, बना डाला विश्व रिकॉर्ड

Sonam yeshey takes eight wickets in T20: टी-20 क्रिकेट में छोटे देशों के खिलाड़ियों के बड़े रिकार्ड बनाना जारी है। हाल ही में इंडोनेशिया के गेडे प्रियांदाना ने एक ओवर में पांच विकेट लेकर इतिहास रचा था तो अब भूटान के स्पिनर सोनम येशे ने पहली बार टी-20 मुकाबले में आठ विकेट लेकर सनसनी मचा दी है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बाएं हाथ के स्पिनर येशे ने भूटान की गेलेफू माइंटफुलनेस सिटी में म्यांमार के विरुद्ध हुए मुकाबले में ये रिकॉर्ड बनाया। येशे ने केवल 7 रन देकर 8 विकेट झटके और 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी म्यांमार की टीम को केवल 45 रन पर ढेर करदिया। इससे पहले किसी अंतरराष्ट्रीय या अन्य किसी टी-20 मुकाबले में किसी भी बॉलर ने आठ विकेट नहीं लिए हैं।

इससे पहले टी-20 मुकाबले में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इदरुस के नाम है, जिन्होंने 2023 में चीन के विरुद्ध 8 रन देकर 7 विकेट लिए थे। बहरीन के अली दाऊद के नाम भी टी-20 मैच में 7 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने भूटान के खिलाफ इस साल की शुरुआत में 19 रन पर 7 विकेट लिए थे।

Related Articles

Back to top button