क्रिकेट

IPL 2026:गेंदबाजी को धार देने के लिए इस टीम के साथ अभ्यास करेंगे लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज

IPL 2026 Lucknow Super giants: आइपीएल शुरू होने में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय बाकी है,लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। फ्रेंचाइजी अपने कुछ घरेलू तेज गेंदबाजों को ट्रेनिंग के लिए साउथ अफ्रीका (South Africa)भेजने की योजना बना रही है। ये खिलाड़ी SA20 लीग के दौरान डरबन सुपरजायंट्स (Durban Super Giants) के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ अभ्यास करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) शामिल हैं। इनके अलावा यूपी के युवा बाएं हाथ के पेसर नमन तिवारी (Naman Tiwari) को भी इस दौरे में शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि ये गेंदबाज़ अगले हफ्ते डरबन के लिए रवाना हो सकते हैं।

हालांकि ये खिलाड़ी न तो बीसीसीआई (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हैं और न ही अपनी राज्य टीमों के साथ जुड़े हुए हैं, इसके बावजूद किसी भी तरह के नियम उल्लंघन से बचने के लिए फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से अनुमति ली है।

डरबन सुपर जायंट्स के सपोर्ट स्टाफ में लांस क्लूजनर, टॉम मूडी, भारत अरुण और कार्ल क्रो मौजूद हैं, जिनमें से मूडी, अरुण और क्रो लखनऊ सुपर जायंट्स की कोचिंग टीम का भी हिस्सा हैं। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे गेंदबाजों खासतौर पर आवेश और मोहसिन की वापसी को आसान बनाना है।

आवेश खान ने पिछला आईपीएल खेलने के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है, जबकि मोहसिन खान तो पिछले सीजन में भी मैदान पर नहीं उतर पाए थे। दोनों खिलाड़ी रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और अब धीरे-धीरे गेंदबाज़ी शुरू कर चुके हैं। डरबन में अभ्यास से उनकी फिटनेस और लय लौटने की उम्मीद है।

मिनी ऑक्शन में लखनऊ ने नमन तिवारी को एक करोड़ रुपये में खरीदा था। 20 वर्षीय यह गेंदबाज़ विजय हजारे ट्रॉफी के लिए यूपी टीम का हिस्सा नहीं है, जिससे उनके साउथ अफ्रीका दौरे की संभावना और मजबूत हो जाती है।

Related Articles

Back to top button