WWE Royal Rumble :ये पूर्व चैंपियन हो सकता है जीत का प्रबल दावेदार, जानें कौन है ये सुपरस्टार

Roayl Rumble Update: रोमन रेंस (Roman Reigns) का यह सीजन पिछले कुछ वर्षों की तुलना में थोड़ा अलग और अपेक्षाओं से कमतर रहा। हालांकि वह अब भी रिंग के भीतर और बाहर WWE का एक बड़ा चेहरा बने हुए हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ‘द ट्राइबल चीफ’ (The Trible Chief) की भूमिका पहले जितनी प्रभावशाली नहीं रही। पिछले कुछ समय में उनकी जगह धीरे-धीरे ‘द अमेरिकन नाइटमेयर’ कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने ले ली है, जो अब WWE के नए प्रतीकात्मक चेहरे के रूप में उभर चुके हैं।

पूर्व ‘द शील्ड’ सदस्य रोमन रेंस ने इस साल भी कई शानदार मुकाबले दिए और रेसलमेनिया 41 (Wrestlemania) के मेन इवेंट में नजर आए, जहां उनका सामना सीएम पंक (CM Punk)और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) जैसे अनुभवी सुपरस्टार्स से हुआ।
अब नजरें WWE के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक रॉयल रंबल (Royal Rumble) पर टिकी हैं, जो तेजी से करीब आ रहा है। रेसलिंग जगत के जानकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 रोमन रेंस के लिए बेहद खास साल साबित हो सकता है। वह एक बार फिर WWE की सत्ता के शिखर पर लौटने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अगले साल का रॉयल रंबल सऊदी अरब रियाद में आयोजित होने जा रहा है। सट्टेबाजी से जुड़े विशेषज्ञ भी रोमन को इस मुकाबले का सबसे बड़ा दावेदार मान रहे हैं। ऑड्सचेकर के प्रवक्ता क्रिस रोजर्स के मुताबिक, “अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, जो अब तक के सबसे बड़े रॉयल रंबल की ओर इशारा करती है। रोमन रेंस 10/11 के ऑड्स के साथ साफ तौर पर फेवरेट हैं और इस हफ्ते लगाए गए 64 प्रतिशत दांव उन्हीं के पक्ष में गए हैं।”
इस साल भी रोमन रेंस रॉयल रंबल मैच के बड़े चेहरों में शामिल थे और जॉन सीना (John Cena) के साथ उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, सभी को चौंकाते हुए जिमी उसो ने मुकाबला जीत लिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 के रॉयल रंबल में किसके सिर ताज सजता है और क्या रोमन रेंस एक बार फिर खुद को WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार साबित कर पाते हैं।






