Allक्रिकेट
Trending

India vs NZ: विराट का 54वां शतक हुआ बेकार, भारत ने मैच के साथ सीरीज भी गंवाई

37 साल में न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

India vs New Zealand: इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 54वां वनडे शतक पूरा किया। इस ऐतिहासिक पारी के बावजूद भारतीय टीम को तीसरे वनडे में 41 रन से हार मिली और न्यूजीलैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 296 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की टीम ने 37 साल में पहली बार भारतीय धरती पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। इससे पहले भारत ने 7 द्विपक्षीय सीरीज न्यूजीलैंड से अपनी धरती पर खेली थीं, जिसमें सातों ही उसने जीती थीं।

कोहली ने 108 गेंद में 124 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कोहली ने यह शतक 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैक फॉल्क्स की गेंद पर सिंगल लेकर पूरा किया। उन्होंने 91 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। इससे पहले वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में कोहली 93 रन पर आउट होकर शतक से चूक गए थे, लेकिन इंदौर में उन्होंने यह कमी पूरी कर दी।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और एक समय स्कोर 71 रन पर चार विकेट हो गया था। ऐसे मुश्किल हालात में कोहली ने एक छोर संभालते हुए संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी (53) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 88 रन की अहम साझेदारी की, जिससे भारत की पारी को स्थिरता मिली।

दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे। नीतीश और हर्षित राणा ने अर्धशतक जरूर लगाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाफी रहे। हर्षित राणा ने केवल 41 गेंद में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। जबकि नीतीश ने 53 रन की पारी खेली और वनडे में अपना पहली हाफ सेंचुरी लगाई।

Related Articles

Back to top button