
Ravi bishnoi and Shreyas Iyer returns in T20 squad: स्पिनर रवि बिश्नोई को चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भी शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में जगह दी गई है, क्योंकि तिलक वर्मा कमर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।टी-20 सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से नागपुर में होगी।
बीसीसीआई ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि वॉशिंगटन सुंदर को पहले वनडे के दौरान पसली के पास तेज दर्द की शिकायत हुई थी। यह चोट उन्हें 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में गेंदबाजी करते समय लगी। स्कैन रिपोर्ट के बाद उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया है।

उनकी जगह टीम में शामिल किए गए रवि बिश्नोई अब तक 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 61 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेला था।वहीं तिलक वर्मा को भी कुछ दिन आराम की सलाह दी गई है। वह अपनी चोट के आगे के इलाज और रिकवरी के लिए जल्द ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे।श्रेयस अय्यर की वापसी से भारत के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वह सिर्फ शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
भारतीय टी-20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अभिषेक शर्मा,संजू सैमसन (विकेटकीपर),श्रेयस अय्यर (पहले तीन मैच),हार्दिक पांड्या,शिवम दुबे,अक्षर पटेल (उपकप्तान),रिंकू सिंह,जसप्रीत बुमराह,हर्षित राणा,अर्शदीप सिंह,कुलदीप यादव,वरुण चक्रवर्ती,ईशान किशन,रवि बिश्नोई।






