Allऑटो स्पोर्ट्स

Formula-1: रेड बुल में मैक्स वेर्स्टापेन का साथी होना आसान नहीं था : सर्जियो पेरेज

Formula-1: मैक्सिकन ड्राइवर सर्जियो पेरेज (Sergio Pérez) ने फॉर्मूला वन में अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर को याद करते हुए कहा है कि रेड बुल में मैक्स वेर्स्टापेन का टीममेट होना एफ-1 की सबसे खराब और मुश्किल नौकरी थी। पेरेज चार सीजन तक रेडबुल रेसिंग (Red Bull Racing) के लिए वेर्स्टापेन के साथ जुड़े रहे, लेकिन 2024 सीजन के अंत में दो साल का करार बाकी होने के बावजूद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में पेरेज ने कहा, मैं सबसे बेहतरीन टीम में था, लेकिन माहौल बेहद जटिल था। मैक्स का टीममेट होना आसान नहीं है। अगर मैं उससे तेज होता, तो भी समस्या होती थी और अगर धीमा होता तब भी माहौल तनावपूर्ण हो जाता था। उन्होंने कहा कि टीम के भीतर हर स्थिति में दबाव बना रहता था, जिससे प्रदर्शन पर असर पड़ता था।

पेरेज का सर्वश्रेष्ठ सीजन 2023 रहा, जब वह वेर्स्टापेन के बाद ड्राइवर्स चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, 2024 में वेर्स्टापेन ने एक बार फिर खिताब जीता, लेकिन पेरेज आठवें स्थान पर रहे और इसके बाद रेड बुल ने उनसे नाता तोड़ लिया। पेरेज ने कहा, हमारे पास ऐसी टीम थी जो अगले 10 साल तक खेल पर राज कर सकती थी, लेकिन दुर्भाग्य से सब कुछ बिखर गया।

अब पेरेज 2026 सीजन से F1 में वापसी करने जा रहे हैं और नई टीम कैडलिक (Cadillac Formula 1 Team) के लिए ड्राइव करेंगे। कैडिलैक में उनके साथी होंगे वालटेरी बोटास। 2011 से एफ-1 में सक्रिय पेरेज ने रेड बुल के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं थी। उन्होंने 2021 में चौथा, 2022 में तीसरा और 2023 में दूसरा स्थान हासिल किया था।

Related Articles

Back to top button