Allटेनिस

Australian Open 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्याें खिताब की सबसे बड़ी दावेदार हैं एरिना सबालेंका

Aryna Sabalenka in AO : महिला टेनिस में अगर किसी खिलाड़ी की सबसे बड़ी पहचान जुझारूपन और वापसी की क्षमता है, तो वह बेलारूस की विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) हैं। बार-बार मुश्किल हालात से निकलकर खुद को और मजबूत बनाना उनकी सबसे बड़ी ताकत बन चुका है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में सर्विस की समस्या (सर्विस यिप्स) ने उन्हें बुरी तरह परेशान किया था, लेकिन सबालेंका ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी सर्विस तकनीक में बदलाव किया और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में शानदार वापसी करते हुए फाइनल जीतकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया।

2023 यूएस ओपन फाइनल में कोको गॉफ (Coco Gauff) के खिलाफ एक सेट आगे रहते हुए हारने के बाद भी उन्होंने खुद को संभाला। अगले ही बड़े टूर्नामेंट में गॉफ को हराया, फिर ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब बचाया और 2024 में न्यूयॉर्क लौटकर यूएस ओपन ट्रॉफी अपने नाम की।

2025 का पूरा सत्र सबालेंका के नाम रहा। वह पूरे साल विश्व रैंकिंग में नंबर एक बनी रहीं।

रोलां गैरो फाइनल में गॉफ से हारने के बाद उन्होंने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में उसी प्रतिद्वंद्वी को सीधे सेटों में हराया। विंबलडन सेमीफाइनल में अमांडा एनिसिमोवा से हारने के बाद यूएस ओपन फाइनल में उन्होंने रणनीति बदली और बदला चुकता करते हुए अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के फाइनल में मैडिसन कीज़ से बेहद करीबी हार जरूर चुभी, लेकिन इसके बाद इंडियन वेल्स में सबालेंका ने कीज़ को 6-0, 6-1 से हराकर अपनी मानसिक मजबूती दिखा दी।

मेलबर्न पार्क (Melbourne park)में उनका रिकॉर्ड शानदार है, पिछले 21 मैचों में 20 जीत। 2026 सीजन में भी वह इसी लय के साथ उतरेंगी। अब उनकी ताकत सिर्फ पावर नहीं, बल्कि बेहतर मूवमेंट, ड्रॉप शॉट, रणनीतिक समझ और निरंतरता भी है। यही वजह है कि सबालेंका को मौजूदा दौर की सबसे संपूर्ण और खतरनाक खिलाड़ी माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button