WWE Raw : सीएम पंक ने ब्रोन ब्रेकर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप बरकरार रखी

Punk Defend his heavyweight title against Breakker: 2026 के पहले डब्ल्यूबडब्ल्यूई रॉ (WWE Raw) एपिसोड में सीएम पंक (CM Punk) ने ब्रोन ब्रेकर (Bron Breakker) को मात देकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक बचा ली। पंक नवंबर में विश्व चैंपियन बने थे और दिलचस्प बात यह है कि इस खिताबी सफर की पटकथा अप्रत्यक्ष रूप से ब्रेकर की हरकतों से ही लिखी गई थी।
अक्टूबर में क्राउन ज्वेल के बाद रॉ के एपिसोड में ब्रेकर ने सेथ रोलिंस (Seth Rollins) पर अचानक स्पीयर से हमला कर WWE यूनिवर्स को चौंका दिया था।
रोलिंस ने उन्हें ‘द विजन’ का हिस्सा चुना था, लेकिन ब्रेकर ने उम्मीद से कहीं जल्दी पलटी मार ली। इस हमले में ब्रोंसन रीड (Bronson Reed) भी ब्रेकर के साथ शामिल हुआ, जबकि पॉल हेमन (Paul Heyman) ने रोलिंस की मदद करने के बजाय ब्रेकर और रीड के प्रति वफादारी दिखाना चुना।
हमले के बाद चोटिल रोलिंस को खिताब छोड़ना पड़ा, जिससे 1 नवंबर के सैटरडे नाइट मैनइवेंट (Saturday Night’s Main Event) में पंक और जे उसो (Jey Uso) के बीच चैंपियनशिप मुकाबला तय हुआ। पंक ने वह मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया और तभी से वे ब्रेकर व ‘द विज़न’ के निशाने पर आ गए।
सरवाइवर सीरीज (Survivor Series) के वॉर गेम्स (WarGames) मुकाबले में पंक और ब्रेकर आमने-सामने की टीमों में थे। एक नकाबपोश हमलावर के आने के बाद हस्तक्षेप और स्टॉम्प के बाद ब्रेकर ने पंक को पिन किया, जिससे वह नंबर-1 कंटेंडर बन गया। 15 दिसंबर के रॉ में ऑस्टिन थियोरी (Theory) ने खुद को रहस्यमय हमलावर बताया और ब्रेकर ने मौके का फायदा उठाते हुए पंक को जोरदार स्पीयर मारा।





