Allक्रिकेट
Trending

Ashes Boxing Day Test: 15 साल बाद इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट जीत

सिर्फ दो दिन चले बॉक्सिंग डे टेस्ट में चार विकेट से दर्ज की जीत

Aus vs Eng Ashes Series : इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने का लगभग 15 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत हासिल की। ये टेस्ट मैच केवल दो दिन चला और इस तरह ये एशेज इतिहास का दो दिन चलने वाला सातवां मैच बन गया।

इंग्लैंड ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जनवरी 2011 में जीता था। तब से लेकर आज तक 5,467 दिन बाद इंग्लैंड की टीम को एक अदद जीत मिली है।

2011 की उस ऐतिहासिक जीत के बाद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का कई बार दौरा किया, लेकिन परिणाम हमेशा शर्मनाक रहे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को 5-0, 4-0 और 4-0 के भारी अंतर से सीरीज में शिकस्त दी है।

एमसीजी पर पहले दिन रिकार्ड 20 विकेट गिरने के बाद दूसरे दिन शनिवार काे ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में केवल 132 रन बनाए। ब्रेंडन कार्स ने चार और कप्तान बेन स्टोक्स ने तीन विकेट झटककर मेजबानाें काे बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया।

इसके बाद इंग्लैंड ने अपने बैजबाल स्टाइल में 5.5 प्रति ओवर से रन जोड़ते हुए छह विकेट खोकर केवल 32.2 ओवर में 178 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही एशेज सीरीज का नतीज 3-1 हो गया है।

852 गेंद में ही तय हुआ नतीजा – इस मैच में कुल 852 गेंद फेंकी गईं, जो गेंद के लिहाज से चौथा सबसे छोटा एशेज टेस्ट रहा। सबसे छोटा एशेज टेस्ट 1888 में खेला गया था, तब ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए टेस्ट मैच में कुल 788 गेंद फेंकी गई थीं।

Related Articles

Back to top button