Allटेनिस

Fashion : सबालेंका बनीं Gucci की ब्रांड एबेंसडर, खूबसूरत ड्रेस पहनकर कोर्ट पर बिखेरा जलवा

Gucci Appoints Aryna Sabalenka as New Brand Ambassador: इटली का मशहूर लग्जरी फैशन हाउस गुची (Gucci) अब टेनिस की दुनिया में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर रहा है। स्टार खिलाड़ी जैनिक सिनर के साथ साझेदारी के बाद अब ब्रांड ने डब्ल्यूटीए वर्ल्ड नंबर-1 और 2025 यूएस ओपन चैंपियन एरीना सबालेंका को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस नई साझेदारी के साथ सबालेंका अब Gucci की महिला टेनिस पहचान बनेंगी।

हाल ही में जारी कैंपेन वीडियो में सबालेंका को कोर्ट पर खेलते हुए दिखाया गया है, जहां वह स्प्रिंग-समर 2026 कलेक्शन की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आती हैं। उन्होंने बेइज और डार्क ब्राउन सिल्क ट्विल गाउन पहना हुआ है, जिसमें पंखों की शानदार डिजाइन, ऑल-ओवर GG मोटिफ, बटन-डाउन क्लोजर और गोल्ड GG ईयररिंग्स शामिल हैं। फैशन हाउस का मानना है कि टेनिस क्वाइट लग्जरी का सबसे बेहतरीन मंच बन चुका है, और सबालेंका जैसी स्टार खिलाड़ी इस सोच को पूरी तरह दर्शाती हैं।

Gucci की खेल जगत में भागीदारी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। ब्रांड पहले ही जैनिक सिनर को अपना ग्लोबल एम्बेसडर बना चुका है, जो Gucci की मुख्य कलेक्शन के साथ-साथ Gucci Altitude (विंटर स्पोर्ट्स लाइन) का भी चेहरा हैं। वहीं, सबालेंका भी मार्केटिंग की दुनिया में तेजी से उभरती स्टार बन रही हैं। हाल ही में उन्हें Nike ने अपने नए Shox Z शूज के लॉन्च का चेहरा बनाया था। इससे साफ है कि कोर्ट के साथ-साथ ब्रांड वैल्यू में भी सबालेंका टॉप पर हैं।

Related Articles

Back to top button