WWE Buzz: Royal Rumble में हो सकती है इस सुपरस्टार की वापसी, फैंस में मची हलचल

रॉयल रंबल 2026 अब कुछ ही दिन दूर है और इसको लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। हर साल रॉयल रबंल में फैंस को सरप्राइज मिलता है और इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई बड़े सरप्राइज की तैयारी कर रहा है। हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई ने रॉयल रंब के टॉप 25 ग्रेट रिटर्न्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें क्रिस जेरिको (Chris Jericho) की एंट्री को 10वां नंबर दिया गया है। इसके बाद से यह फैंस के बीच ये चर्चा है कि इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई में क्रिस जेरिको की वापसी हो सकती है।

क्रिस जेरिको डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। 1999 में हुए उनके यादगार डेब्यू से लेकर उनकी कई चौंकाने वाली वापसी और शानदार फाइट आज भी फैंस के दिलों में ताजा हैं। 2013 का उनका रॉयल रंबल कमबैक काफी ऐतिहासिक माना जाता है, जिसने उन्हें इस इवेंट की विरासत का अहम हिस्सा बना दिया।
जेरिको अभी एईडब्ल्यू (AEW) से जुड़े हैं और उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 दिसंबर को खत्म हो चुका है, इसलिए वह फिलहाल फ्री एजेंट हैं। इस वजह से डब्ल्यूडब्ल्यूई में उनकी वापसी की अटकलों को और हवा मिल गई है। कई फैंस मान रहे हैं कि डब्ल्यूडब्ल्यूई जानबूझकर यह संकेत दे रहा है ताकि किसी बड़े सरप्राइज की तैयारी की जा सके। डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व सुपरस्टार और कमेंटेटर डेविड ओटुंगा ने जेरिको रॉयल रंबल में आते हैं, तो उन्हें या तो जीतना चाहिए या किसी बड़े नाम को एलिमिनेट कर एक यादगार पल बनाना चाहिए।






