Allडब्ल्यूडब्ल्यूई/यूएफसी

WWE Smackdown : कार्मेलो हेयस बने नए युनाइटेड स्टेट्स चैंपियन, ड्रैगुनोव से छीनी बेल्ट

WWE smackdown result : स्मैकडाउन (Smackdown) में इस बार सभी की नजरें थी युनाइटेड स्टेट्स टाइटल मैच पर, जिसमें आमने-सामने थे कार्मेलो हेयस और ड्रैगुनोव यह मुकाबला 5 दिसंबर को हुए उनके पिछले मैच का रीमैच था, जिसमें टोमासो चिआम्पा में खलल डाला था, जिससे ये दोनों ही स्टार नाखुश थे। इसलिए दोनों एक बार फिर भिड़े थे।

बैकस्टेज भले ही दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता हो, लेकिन रिंग में आते ही किसी ने भी हाथ हल्का नहीं रखा। मुकाबला पहले ही मिनट से कड़ा और तेज़ रहा।

मैच के पहले हिस्से में ‘मैड ड्रैगन’ ड्रैगुनोव का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आया। उन्होंने अपनी आक्रामकता से हेयस पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, ब्रेक के बाद कार्मेलो हेयस ने शानदार वापसी की। उन्होंने ड्रैगुनोव के H-Bomb को जंपिंग किक से काउंटर किया और इसके बाद स्प्रिंगबोर्ड DDT लगाकर मैच की दिशा बदल दी।

ड्रैगुनोव ने अंत तक जबरदस्त टक्कर दी, लेकिन इस बार ‘मेलो’ से कोई गलती नहीं हुई। उन्होंने सही मौके पर अपना फिनिशर लगाया, पिनफॉल हासिल किया और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

Related Articles

Back to top button