डब्ल्यूडब्ल्यूई/यूएफसी

WWE: पहली बार अमेरिका से बाहर होगा Royal Rumble, जानें कहां कब खेला जाएगा

WWE Royal Rumble: डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के कैलेंडर का सबसे रोमांचक और प्रतिष्ठित इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) अब इतिहास रचने जा रहा है। रॉयल रंबल 2026 पहली बार अमेरिका से बाहर आयोजित किया जाएगा और इसकी मेजबानी करेगा सऊदी अरब की राजधानी रियाद।

यह फैसला न केवल डब्ल्यूडब्ल्यूई के वैश्विक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि मिडिल ईस्ट में रेसलिंग के बढ़ते क्रेज को भी दर्शाता है।हर साल की तरह, रॉयल रंबल डब्ल्यूडब्ल्यूई के बिग फोर प्रीमियम लाइव इवेंट्स में से एक रहेगा और साल की शुरुआत का सबसे बड़ा आकर्षण होगा।

इस बार भी RAW और SmackDown से कुल 30 सुपरस्टार्स रिंग में उतरेंगे, जहां हर 90 सेकंड में एक नया रेसलर एंट्री करेगा। अंत तक रिंग में टिके रहने वाला सुपरस्टार सीधे रेसलमेनिया (WrestleMania) में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का टिकट हासिल करेगा।

रियाद में होने वाला यह इवेंट डब्ल्यूडब्ल्यूई और सऊदी अरब के बीच बढ़ती साझेदारी को और मजबूत करेगा। इससे पहले भी क्राउन ज्वेल जैसे बड़े शो सऊदी अरब में सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं, लेकिन रॉयल रंबल का वहां होना अपने आप में एक नया अध्याय होगा। माना जा रहा है कि इस मेगा इवेंट में कई दिग्गज रेसलर्स की चौंकाने वाली वापसी और कुछ नए चेहरों की धमाकेदार एंट्री भी देखने को मिल सकती है।

कब और कहां देखें (Royal Rumble Live)

रॉयल रंबल 2026 का आयोजन 31 जनवरी को किया जाएगा। भारत समेत दुनियाभर के फैंस इस ऐतिहासिक इवेंट का लाइव स्ट्रीमिंग Netflix पर आनंद उठा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button