Allडब्ल्यूडब्ल्यूई/यूएफसी

WWE Raw : लगातार दूसरे हफ्ते विमेंस चैंपियन वाकेर पर राकेल ने किया हमला, टूट गई चैंपियनशिप बेल्ट

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) विमेंस चैंपियन स्टेफनी वाकेर पर राकेल रोड्रिगेज ने लगातार दूसरे हफ्ते भी बेरहमी से हमला किया। 29 दिसंबर को हुए ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में वाकेर ने राकेल रोड्रिगेज और निक्की बेला को हराकर चैंपियनशिप बेल्ट बरकरार रखी थी। अगले हफ्ते वाकेर ने खुलासा किया कि उन्हें टखने में चोट लगी है और वह वॉकिंग बूट पहन रही हैं, लेकिन उन्होंने खिताब नहीं छोड़ा।

इसी दौरान राकेल रोड्रिगेज ने रिंग में आकर वाकेर के घायल टखने पर हमला कर दिया और उन्हें तेजाना बॉम्ब से धराशायी कर दिया। बैकस्टेज भी रोड्रिगेज नहीं रुकीं और दोबारा वाकेर पर हमला किया। उन्होंने उनके टखने पर पैर रख दिया, जिसके बाद जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने उन्हें बाहर निकालने की धमकी दी।

WWE Raw में फिर हुआ बड़ा हमला : सोमवार को जर्मनी के ड्यूसलडॉर्फ से प्रसारित रॉ (Raw) के एपिसोड में रोड्रिगेज ने माइकल कोल से बातचीत में कहा कि वह तब तक नहीं रुकेंगी जब तक उन्हें स्टेफनी वाकेर के खिलाफ वन-ऑन-वन टाइटल मैच नहीं मिल जाता।

इसी दौरान वाकेर रिंग में आईं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें घेर लिया। तभी राकेल ने पीछे से हमला कर दिया और वाकेर का वॉकिंग बूट रैंप पर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने विमेंस चैंपियनशिप बेल्ट उठाकर वाकेर के घायल टखने पर जोरदार वार किया।

चैंपियनशिप बेल्ट भी टूटी: स्टेफनी वाकेर ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी चैंपियनशिप बेल्ट का हिस्सा टूटा हुआ नजर आया। स्ट्रैप का एक सिरा बाहर निकल गया था। वहीं, राकेल रोड्रिगेज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,
शेखी नहीं बघारना चाहती… लेकिन आज मैंने टाइटल बेल्ट तोड़ दी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि डब्ल्यूडब्ल्यूई वाकेर और रोड्रिगेज के बीच कब और कैसे टाइटल मुकाबला कराता है।

Related Articles

Back to top button