Allडब्ल्यूडब्ल्यूई/यूएफसी

WWE : ड्रू मैकइंटायर बने नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन, बर्लिन में कोडी रोड्स को हराया

Drew McIntyre becomes the New WWE Champion: ड्रू मैकइंटायर ने जर्मनी के बर्लिन में शुक्रवार को हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के खास मुकाबले में कोडी रोड्स को थ्री स्टेजेज ऑफ हेल मैच में हराकर नए अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस मुकाबले में उन्हें लौटे हुए जैकब फाटू की अप्रत्यक्ष मदद भी मिली।

मैच के अंतिम चरण में, जो स्टील केज के अंदर खेला गया, “द समोअन वेयरवुल्फ” जैकब फातू ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने मैकइंटायर पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन जब कोडी रोड्स बीच में आए तो दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान मैकइंटायर केज से बाहर निकलने में सफल रहे और जीत दर्ज कर ली।

मुकाबले की शुरुआत सामान्य मैच के रूप में हुई, जहां दोनों सुपरस्टार्स ने तुरंत एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मैकइंटायर ने रेफरी का ध्यान भटकाकर टर्नबकल कवर हटाया और मौके का फायदा उठाते हुए कोडी रोड्स को लो ब्लो मारा। इसके बाद उन्होंने क्लेमोर किक लगाकर पहला फॉल अपने नाम किया।

दूसरे चरण में मुकाबला फॉल्स काउंट एनीवेयर नियम के तहत खेला गया।

मैकइंटायर ने रिंग के बाहर टेबल लगाई और रोड्स को उस पर पटक दिया, लेकिन रोड्स किसी तरह किक आउट करने में सफल रहे। इसके बाद दोनों दर्शकों के बीच और बैकस्टेज तक लड़ते नजर आए।

कोडी रोड्स ने फिर एक टेबल लगाई, स्टैंड से छलांग लगाई और मैकइंटायर को टेबल पर गिराया। इसके बाद उन्होंने कमेंट्री टेबल पर क्रॉस रोड्स लगाकर दूसरा फॉल जीत लिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

अंतिम चरण में हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद मैकइंटायर ने मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Back to top button