WWE Buzz: रेसलमेनिया में इस खूंखार रेसलर से हो सकता है द बीस्ट ब्रॉक लेसनर का सामना, जानें कौन है ये रेसलर….
Wrestlemania Rumors: ‘द बीस्ट’ ब्रॉक लेसनर को लेकर हमेशा ही विरोधी रेसलरों के मन में खौफ रहता है और रेसलमेनिया (Wrestlemania) 42 में इस बार लेसनर के मैच को लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) फैंस में काफी उत्साह है। वे यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार लेसनर का मुकाबला किस से होगा। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बैकस्टैज खबरों की मानें तो इस बार लेसरन के सामने रेसलमेनिया में ‘रिंग जरनल’ गुंथर हो सकते हैं।
यह मुकाबला अपने आप में कहानी कहता है, एक तरफ कच्ची ताकत, दूसरी तरफ रणनीति और निर्दयता।
अगर यह मैच रेसलमेनिया 42 में होता है, तो यह साल का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है।
जॉन सीना के साथ उनके आक्रामक टकराव से लेकर बड़े मौकों पर उनकी मौजूदगी तक, लेसनर को फिर से “मस्ट-सी” सुपरस्टार के रूप में पेश किया गया है। ऐसे में रेसलमेनिया में उनका प्रतिद्वंद्वी कौन होगा, यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि डब्ल्यूडब्ल्यूई की भविष्य की योजना का संकेत भी है।

जब रेसलमेनिया 42 करीब है और गुंथर अपनी जबरदस्त फॉर्म में हैं, तो यह मुकाबला सही समय पर सही मंच के लिए तैयार लगता है। गुंथर डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे प्रभावशाली और खतरनाक रेसलरों में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने जॉन सीना को सबमिशन से हराकर न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि यह भी दिखा दिया कि वह किसी से भी टक्कर ले सकते हैं। उनकी, रणनीतिक और बेरहम रेसलिंग स्टाइल उन्हें लेसनर की ताकत के सामने एक विश्वसनीय चुनौती बनाती है।






