
Women’s premier league: नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और 2024 की चैंपियन आरसीबी की टक्कर के साथ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के चौथे सीजन का आगाज होगा।
इस बार डब्ल्यूपीएल का आयोजन नवी मुंबई और वडोदरा में होगा। अगले 20 दिन तक प्रशंसकों को महिला फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। इसके साथ ही भारतीय महिला खिलाड़ियों को जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को परखने का भी मौका मिलेगा।
नए कप्तान के साथ उतरेगी दिल्ली : डब्ल्यूपीएल के तीनों सीजन में फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र टीम दिल्ली कैपिटल्स की कमान इस बार युवा जेमिमा रोड्रिग्ज के हाथों में होगी। दिल्ली की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग इस बार यूपी वॉरियर्स की कप्तानी करेंगी। दिल्ली की टीम इस बार वह इसमें किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
कहां होगा प्रसारण : डब्ल्यूपीएल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा।






