Allक्रिकेट
Trending

WPL: नाडीन डी क्लर्क की तूफानी पारी से आरसीबी ने रचा इतिहास, चैंपियन मुंबई पर दर्ज की रोमांचक जीत

Rcb Beats Mumbai Indians in first match:डब्ल्यूपीएल के पहले मुकाबले में शुक्रवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 2024 की चैंपियन आरसीबी ने इतिहास रच दिया। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने केवल 65 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे और जीत लगभग असंभव लग रही थी। हालात तब और बिगड़ गए जब 16वें ओवर के टाइम आउट के तुरंत बाद अरुंधति आउट हो गईं। अब 12 गेंदों पर 29 रन का हो गया, और आखिरी ओवर में 18 रन चाहिए थे। लेकिन क्रीज पर मौजूद नाडीन डी क्लर्क ने असंभव को संभव कर दिखाया।

डी क्लर्क ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने भी अहम योगदान दिया, लेकिन आखिरी ओवर में डी क्लर्क का संयम और आक्रामकता निर्णायक साबित हुई।

आरसीबी द्वारा आखिरी ओवर में बनाए गए 18 रन डब्ल्यूपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल लक्ष्य है। इससे पहले 2023 में नवी मुंबई में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 19 रन बनाकर मैच जीता था।

इतना ही नहीं, पांचवां विकेट गिरने के बाद आरसीबी को जीत के लिए 90 रन चाहिए थे और डब्ल्यूपीएल इतिहास में किसी भी टीम ने इससे पहले आखिरी पांच विकेट के लिए इतना बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल नहीं किया था। इस जीत ने न केवल आरसीबी की जुझारू मानसिकता को दिखाया, बल्कि नाडीन डी क्लर्क को भी एक बड़े मैच विनर के रूप में स्थापित कर दिया।

इतना ही नहीं क्लर्क ने गेंदबाजी में भी जलवा दिखाया और मुंबई के चार विकेट लेकर उसे बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। क्लर्क ने हरमनप्रीत, सिवर ब्रंट, निकोला कैरी और संजीवन सजना को आउट किया। वह डब्ल्यूपीएल में अर्धशतक और 4 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा के बाद दूसरी खिलाड़ी है।

Related Articles

Back to top button