Allक्रिकेट
Trending

WPL: नेट सिवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, डब्ल्यूपीएल में सेंचुरी जड़ने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 15 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें रखीं जिंदा

इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नेट सिवर-ब्रंट ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में पहला शतक जड़ते हुए मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 199/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सोमवार को खेले गए इस अहम मुकाबले में सिवर-ब्रंट ने 57 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए।

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी होने के कारण यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए ‘करो या मरो’ जैसा था और सिवर-ब्रंट की पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। उनके साथ हेले मैथ्यूज ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 56 रन बनाए। मैथ्यूज और सिवर-ब्रंट ने दूसरे विकेट के लिए 73 गेंदों में 131 रनों की विस्फोटक साझेदारी की।

दोनों बल्लेबाजों ने न केवल बेहतरीन स्ट्राइक रोटेशन किया बल्कि लगातार बाउंड्री लगाकर आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।हेले मैथ्यूज ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए, जबकि सिवर-ब्रंट ने 16 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाज तीसरे ओवर में एकजुट हुए, जब लॉरेन बेल ने सजीवन सजना (7) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने दो विकेट लेकर कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन कुल मिलाकर मुंबई की बल्लेबाजी के सामने बेंगलुरु की गेंदबाजी फीकी नजर आई।मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 199 रन बनाकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए ऋचा घोष ने अर्धशतक जड़ा लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाई। ऋचा ने 50 बॉल में 90 रन बनाए और अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के जड़े। आरसीबी 9 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। ये आरसीबी की दूसरी हार है, इसके बावजूद वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुईभाई।

Related Articles

Back to top button