Allक्रिकेट

IND-W vs SL-W 3rd T20 Match: तिरुवनंतपुरम में चमकीं रेणुका और दीप्ति, भारत ने श्रीलंका से जीती लगातार चौथी टी-20 सीरीज

IND-W vs SL-W 3rd T20 Match: भारतीय महिला टीम से शुक्रवार को तीसरे टी 20 मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका से लगातार चाहती टी 20 सीरीज जीती। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने तूफानी फिफ्टी जड़ी। इस बल्लेबाज ने 79 रन की पारी खेली और 11 चौके 2 छक्के लगाए।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। टीम में वापसी कर रहीं तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने अपने चयन को सही ठहराते हुए श्रीलंका के शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया। रेणुका को स्नेह राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।

श्रीलंकाई बल्लेबाजी का पतन

श्रीलंका की शुरुआत बेहद धीमी रही। कप्तान चामरी अट्टापट्टू (3) और हसिनी परेरा (25) ने संभलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन पांचवें ओवर में दीप्ति शर्मा ने अट्टापट्टू को पवेलियन भेजकर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

पावरप्ले खत्म होने तक श्रीलंका की टीम अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा चुकी थी। मध्यक्रम में इमिशा दुलानी (27) और कविशा दिलहारी (20)ने 40 रनों की साझेदारी कर टीम को उबारने की कोशिश की और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के कारण श्रीलंका की टीम 7 विकेट खोकर मात्र 112 रन ही बना सकी।

दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस मैच में 3 विकेट लेने के साथ ही दीप्ति शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 151 विकेट पूरे कर लिए हैं और अब वह ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज गेंदबाज मेगन शूट के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने जिस तरह से अरुंधति रेड्डी की जगह टीम में आकर प्रदर्शन किया, वह उनकी क्लास को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button