Allक्रिकेट
Trending

World Test Championship: न्यूजीलैंड की जीत से भारत को डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तगड़ा नुकसान

World Test Championship 2025-27: न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर 323 रन की जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र की अंक तालिका में भारतीय टीम को तगड़ा नुकसान हुआ है। ताजा स्थिति के अनुसार, अब भारतीय टीम इस तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है, जबकि न्यूजीलैंड 2-0 की सीरीज जीत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है, जिसने इंग्लैंड के विरुद्ध एशेज सीरीज में 3-0 की बढ़त ले रखी है। आस्ट्रेलिया छह मैचों में छह जीत के साथ 100 पीटीसी अंक के साथ शीर्ष स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड तीन मैचों में दो जीत के साथ 77.78 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।

भारत की बात करें तो वह नौ मैचों में चार जीत, चार हार और एक ड्रा के साथ 48.15 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर है। विश्व चैंपियन दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है।

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका
देश, मैच जीत हार ड्रा अंक जीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया 6 6 0 0 72 100
न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 77.78
द. अफ्रीका 4 3 1 0 36 75
श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50
भारत 9 4 4 1 52 48.15
इंग्लैंड 8 2 5 1 26 27.08
बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 4.17

Related Articles

Back to top button