Allअन्य खेल

World Blitz Chess: कार्लसन ने फिर साबित की बादशाहत , रिकॉर्ड नौवीं बार जीता खिताब, एरिगैसी को कांसा

Carlsen wins record ninth title: दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए रिकॉर्ड नौवीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे दो दिन पहले कार्लसन ने रैपिड चैंपियनशिप का भी खिताब जीता था।

वहीं, भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी (Arjun Erigaisi) शानदार शुरुआत के बावजूद सेमीफाइनल में लड़खड़ा गए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।खिताबी मुकाबले में कार्लसन का सामना उज़्बेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुस्तरोव (Nodirbek Abdusattorov) से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले तीन गेम के बाद दोनों खिलाड़ी 1.5-1.5 से बराबरी पर थे।

चौथे गेम में कार्लसन ने ड्रॉ मानने से इनकार किया और अचानक एक अनोखी प्यादा चाल चलकर बाजी पलट दी। इसी चाल ने उन्हें 2.5-1.5 से जीत दिलाई और ब्लिट्ज शतरंज में उनकी बादशाहत को और मजबूत किया।यह जीत कार्लसन के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि क्वालिफाइंग स्विस राउंड में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। वह किसी तरह सेमीफाइनल में जगह बना पाए थे।

दूसरी ओर, एरिगैसी के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत किसी सपने से कम नहीं थी। उन्होंने कार्लसन और अब्दुसत्तोरोव जैसे दिग्गजों को हराते हुए 13 मैचों में 10 अंक जुटाए और टूर्नामेंट के एकमात्र लीडर बने। इसके बाद मंगलवार को खेले गए शेष छह राउंड में उन्होंने चार जीत और दो ड्रॉ के साथ 15 अंकों पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस बीच एरिगैसी के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक नहीं रहा। रैपिड और ब्लिट्ज में कांस्य पदक जीतना 22 वर्षीय खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही वह महान विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) के बाद वर्ल्ड ब्लिट्ज ओपन वर्ग में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button