WWE : रिंग जनरल गुंथर की द बीस्ट लेसनर को खुली चुनौती, खत्म कर दूंगा करियर
हाल ही में ‘द मॉर्निंग शिफ्ट’ को दिए इंटरव्यू में गुंथर ने बिना नाम लिए उन दिग्गजों पर निशाना साधा जो जरूरत से ज्यादा समय तक रिंग में टिके रहते हैं। उन्होंने कहा, कई लोग सही समय पर संन्यास नहीं लेते और एक आखिरी बड़े पल के पीछे भागते रहते हैं। चुनने के लिए कई नाम हैं।” लेकिन WWE के गलियारों में यह साफ माना जा रहा है कि उनका इशारा सीधे ब्रॉक लेसनर की ओर था।
Gunther Challenge The Beast Lesnar : डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) में एक नई प्रतिद्वंद्विता की आहट सुनाई दे रही है। ‘द रिंग जनरल’ गुंथर (Gunther) ने खुलकर कहा है कि वह एक दिन ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar)का करियर खत्म करना चाहते हैं।
हाल ही में ‘द मॉर्निंग शिफ्ट’ को दिए इंटरव्यू में गुंथर ने बिना नाम लिए उन दिग्गजों पर निशाना साधा जो जरूरत से ज्यादा समय तक रिंग में टिके रहते हैं। उन्होंने कहा, कई लोग सही समय पर संन्यास नहीं लेते और एक आखिरी बड़े पल के पीछे भागते रहते हैं। चुनने के लिए कई नाम हैं।” लेकिन WWE के गलियारों में यह साफ माना जा रहा है कि उनका इशारा सीधे ब्रॉक लेसनर की ओर था।
गुंथर पहले ही कई दिग्गजों को मात दे चुके हैं। उन्होंने पिछले साल बिल गोल्डबर्ग को उनके आखिरी मैच में हराया और फिर 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को भी पराजित किया। रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स पर जीत ने यह साफ कर दिया कि WWE मैनेजमेंट, खासकर ट्रिपल एच (Triple H), उन्हें भविष्य का सबसे बड़ा चेहरा मान रहा है।
दूसरी ओर, ब्रॉक लsसनर ने पिछले साल WWE में वापसी की और 2026 सीजन में उनकी बड़ी भूमिका तय मानी जा रही है। लsसनर की ताकत, आक्रामकता और बड़े मैचों का अनुभव उन्हें अब भी खतरनाक प्रतिद्वंद्वी बनाता है। अगर गुंथर और लेसनर आमने-सामने आते हैं, तो यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि पीढ़ियों की टक्कर होगी, नई सोच बनाम पुराना वर्चस्व। गुंथर की महत्वाकांक्षा साफ है कि वह सिर्फ जीतना नहीं चाहते, बल्कि एक और दिग्गज के करियर पर पूर्ण विराम लगाकर खुद को WWE का सबसे प्रभावशाली चेहरा साबित करना चाहते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘द बीस्ट’ इस चुनौती का जवाब देते हैं, या फिर ‘रिंग जनरल’ सच में WWE के एक और युग का अंत लिख देंगे।