Vijay Hazare Trophy: भारत की वनडे कप्तान शुभमन गिल शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में सिक्किम के विरुद्ध उतरेंगे, लेकिन दर्शक उनकी बल्लेबाजी का मजा नहीं ले पाएंगे। विराट कोहली की तरह ही गिल के मैचों में भी दर्शकों का जाने की अनुमित नहीं होगी। जयपुर के जयपुरिया मैदान पर यह मुकाबला खेला जाएगा।
इससे पहले बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दिल्ली के मैचों में दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई थी। इससे पहले जयपुर में ही रोहित शर्मा की लोकप्रियता को देखते हुए मुंबई के मैचों को सवाई मानसिंह स्टेडियम में शिफ्ट कराना पड़ा था। रोहित को देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था।
पंजाब के मैच अनंतम मैदान में कराए गए थे। इन मैचों में अभिषेक शर्मा खेले थे। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों व पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण इस मैच में दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है। शुभमन गिल लंदन से शुक्रवार रात को जयपुर पहुंच गए। पंजाब के मुकाबले में जयपुरिया कालेज के छात्रों पर स्टाफ को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। गिल की सुरक्षा को देखते हुए निजी बाउंसर तैनात किए गए हैं।
टीवी पर नहीं होगा मैच का प्रसारण : गिल के मैच का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जाएगा। इससे पहले विराट कोहली और रोहित के मैचों का प्रसारण भी टीवी पर नहीं हुआ था, जिससे प्रशंसकों मे काफी नाराजगी देखने को मिली थी।






