
Hardik smash 30 Runs in one over: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ मुकाबले में अपने बल्ले से कहर बरपाया। हार्दिक ने विदर्भ के गेंदबाज पार्थ रेखाड़े के एक ओवर में पांच छक्के और एक चौक जड़ते हुए कुल 30 रन बटोरे और केवल 68 गेंदाें में शतक लगाया। 62 गेंदाें में 70 रन बनाकर खेल रहे हार्दिक ने अगली छह गेंद में शतक पूरा किया।
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ग्रुप बी के इस मुकाबले में हार्दिक की इस तूफानी पारी के दम पर बड़ौदा की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 293 रन का स्कोर खड़ा किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक ने 92 गेंद में 133 रनाें की पारी खेली। उन्हाेंने अपनी पारी में 11 छक्के और 8 चौके जड़े।
हार्दिक ने पारी का 39वां ओवर फेंकने आए पार्थ की पहली गेंद पर लांग ऑन पर छक्का जड़ा। इसके बाद सीधा बॉलर के पीछे छक्का जड़ा। फिर स्लॉग स्वीप पर लेग साइट में छक्का लगाया। उन्हाेंने इसके बाद दो छक्के और एक चौका जड़ते हुए अपना पहला लिस्ट ए करियर का शतक लगाया।






