Arshdeep took fifer against sikkim : विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में सिक्किम के विरुद्ध पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को केवल 75 रन पर ढेर कर दिया। अर्शदीप के इस शानदार प्रदर्शन से पंजाब ने 10 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया।
जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर पंजाब ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस मैच में शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और प्रभसिमरन ने टीम की कप्तानी की। सुखदेभ बाजवा ने सिक्किम काे शुरुआती झटके दिए, लेकिन कमाल दिखाया अर्शदीप ने, जिन्हाेंने सिक्किम के मध्यक्रम को उखाड़ दिया। सिक्किम के केवल तीन गेंदबाज की दहाई का आंकड़ा छू सके। अर्शदीप ने 10 ओवर में 34 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं सुखदेव और मयंक मार्कंडेय ने दो-दो विकेट लिए।
अर्शदीप काे उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर आफ द मैच चुना गया। यह पांच मैचाें में चौथी जीत है और वह दूसरे स्थान पर बनी हुई है। उसका क्वार्टर फाइनल में पहुंचना लगभग तय हाे गया है।






