टेनिस

Australian Open: अल्कराज और सिनर ही नहीं, इन दिग्गजों के मुकाबले पर भी रहेंगी सभी की नजरें

Australian open: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में जहां कार्लोस अल्काराज और जानिक सिनर एक बार फिर फाइनल में पहुंचने बड़े दावेदार होंगे। 2025 में इस जोड़ी की प्रतिद्वंद्विता चरम पर रही, जब दोनों लगातार तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़े। अब ऑस्ट्रेलियन ओपन इकलौता ग्रैंड स्लैम है, जहां दोनों आमने-सामने नहीं हुए हैं। हालांकि अल्कराज और सिनर के अलावा भी कई ऐसी प्रतिद्वंद्विता है, जो दर्शकों को रोमांचित करती हैं। एक नजर

सबालेंका vs स्वियातेक
महिलाओं में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका और नंबर-2 इगा स्वियातेक की भिड़ंत को मौजूदा दौर का सबसे शानदार मुकाबला माना जा रहा है। दोनों के बीच अब तक 13 मैच हुए हैं, जिसमें स्वियातेक 8-5 से आगे हैं, लेकिन हालिया दो मुकाबले सबालेंका ने जीते हैं।

जोकोविच vs ज्वेरेव
पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच और अलेक्जेंडर ज्वेरेव की प्रतिद्वंद्विता भी खास है। दोनों के बीच अब तक 14 मुकाबले हुए हैं, जिनमें जोकोविच 9-5 से आगे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 सेमीफाइनल में जोकोविच चोट के कारण मैच पूरा नहीं कर सके थे।

सबालेंका vs कोको गॉफ
सबालेंका और कोको गॉफ की टक्कर भी बराबरी की रही है, जहां दोनों 6-6 से बराबर हैं। 2025 फ्रेंच ओपन फाइनल में गॉफ ने सबालेंका को हराया था, जबकि सबालेंका ने बाद में डब्ल्यूटीए फाइनल्स में बदला चुकता किया।

स्वियातेक vs रिबाकिना
इगा स्वियातेक और एलेना रिबाकिना के बीच मुकाबला भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। शुरुआती दौर में रिबाकिना का पलड़ा भारी रहा, लेकिन 2025 में स्वियातेक ने लगातार चार जीत दर्ज कर वापसी की। इन सभी प्रतिद्वंद्विताओं ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button