Allक्रिकेट
Trending

T-20 World Cup : वॉर्म अप मैच में दिखी प्लेइंग 11 की झलक, वर्ल्ड कप में इस कॉम्बिनेशन के साथ खेलेगी टीम इंडिया

वार्म अप मैच में भी नहीं मिला मौका, सैमसन का बेंच पर बैठना तय

India’s World Cup Combination Takes Shape After Warm-Up Win: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में टीम इंडिया ने 30 रन से जीत दर्ज की और इसके साथ ही ये साफ हो गया कि जब टी-20 वर्ल्ड कप में मैच शुरू होंगे तो भारत का टीम कॉम्बिनेशन क्या होने वाला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ये सवाल था कि क्या इशान किशन ने संजू सैमसन का पत्ता काट दिया है तो वॉर्म अप मैच ने इस पर मुहर लगा दी।

यूं तो यह प्रैक्टिस मैच होता है, जिसमें टीम ज्यादातर खिलाड़ियों को आजमाती है, जैसा गेंदबाजी में टीम मैनेजमेंट ने किया जब उसने नौ बॉलर से बॉलिंग कराई। इसमें अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा तक से बॉलिंग कराई गई, लेकिन जब टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो संजू सैमसन को उतारना ही जरूरी नहीं समझा गया यानी अब ये तय है कि टीम मैनेजमेंट ने संजू को बेंच पर बिठाने की मन बना लिया है। जब तक कोई खिलाड़ी इंजर्ड या कोई दूसरा कारण नहीं होगा केरल का ये विकेटकीपर बल्लेबाज अब पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर ही बैठा रहेगा। हालांकि यह पहली बार नहीं होगा जब कोई खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर ही बैठा रहा हो। 2024 वर्ल्ड कप में भी लेग स्पिनर युजवेंद्रा सिंह चहल को भी कोई मैच नहीं खिलाया गया था।

अब बात करें टीम कॉम्बिनेशन की तो अब ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ इशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे। तिलक वर्मा तीसरे और कप्तान सूर्यकुमार यादव का चौथे नंबर पर आना तय है। पांचवें और सातवें नंबर पर टीम मैनेजमेंटन के पास अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के रूप में विकल्प हैं, जो जरूरत के हिसाब से इन स्थानों पर उतरेंगे वहीं रिंकू फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए अर्शदीप या हर्षित में से किसी एक को जगह मिलेगी। वहीं स्पिनर कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती को खेलना लगभग तय है।

ये हो सकती है संभावित प्लेइंग 11 : अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

Related Articles

Back to top button