Allक्रिकेट

T-20 World Cup: गिल की हुई टीम से छुट्टी, रिंकू और इशान की वापसी

Team india announce for T-20 world cup: अगले साल फरवरी-मार्च में हाेने वाले टी-20 विश्व कप के लिए शनिवार को भारतीय टीम की घाेषणा कर दी गई। उकप्तान शुभमन गिल काे 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के फाइनल में तूफानी शतक लगाने वाले इशान किशन और बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। गिल चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध चौथे और पांचवें टी-20 मुकाबले से भी बाहर हो गए थे।

टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, अक्षर पटेल काे उपकप्तान बनाया गया है। मुंबई में बीसीसीआइ मुख्यालय में टीम की घाेषणा की गई। बैठक में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल हुए।

टी-20 विश्व कप के लिए टीम – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर

Related Articles

Back to top button