Allअन्य खेल
Trending

Josua vs Paul : इस दिग्गज बॉक्सर का दावा, जबड़ा टूटने के बाद अब रिंग में नहीं उतरेगा जैक पॉल

पेशेवर ब्रिटिश बॉक्सर डेरेक चिसोरा (Dereck Chisora) का मानना ​​है कि एंथनी जोशुआ (Anthony Joshua) से नॉकआउट हार से जैक पॉल (Jack Paul) मानसिक रूप से इतने सदमे में होंगे कि वह बॉक्सिंग से रिटायर हो जाएंगे। चिसोरा ने कहा कि हैरानी की बात है कियूट्यूबर से प्राइजफाइटर बने पॉल मियामी में दो बार के हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एंथनी जोशुआ के खिलाफफाइट में छह राउंड तक टिके रहे।

इस फाइट में जैक पॉल का जबड़ा टूट गया था। Sun Sports के Split decesion Show में 41 साल के हैवीवेट अनुभवी बॉक्सर चिसोरा ने कहा, पॉल चार बार गिरे, हर बार हिम्मत से अपने पैरों पर खड़े हुए, लेकिन आखिरी जोशुआ के दाहिने हाथ ने शो खत्म कर दिया। अमेरिकी खिलाड़ी का जबड़ा दो जगह से टूट गया, लेकिन बड़े और ज्यादा अनुभवी जोशुओ के साथ रिंग में उतरने के कारण उन्हें पंडितों का सम्मान मिला।

jack paul with brother logan Paul@instagram

चिसोरा को शक है कि जोशुआ के खिलाफ लगे ट्रॉमा के कारण पॉल फिर कभी लड़ पाएंगे। मुझे लगता है कि “वह आदमी अब और बॉक्सिंग नहीं करेगा। विडाल रिले के साथ शो में चिसोरा कहा, तुम पागल हो, जबड़ा टूटने के बाद उसे मन में खौफ हो जाएगा। उसका जबड़ा दो बार, दो जगह से टूटा है।

चिसोरा ने कहा कि उसे Post Traumatic Stress Disorder हो जाएगा। वह अब और बॉक्सिंग नहीं करेगा, वह खत्म हो गया है। मुझे कोई ऐसा बताओ जिसका इस बॉक्सिंग गेम में जबड़ा टूटा हो और वह वापस आया हो? “असली बॉक्सर वापस आते हैं, यूट्यूबर वापस नहीं आते।”

Related Articles

Back to top button